ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਹੋਵੇਗਾ ਜਾਂ ਨਹੀਂ, ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਭਾਰੀ ਸਤੀਸ਼ ਪੂਨੀਆ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਪੱਸ਼ਟ 4 ਕਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨ ਵੇਚੀ, 6 ਲੱਖ ਦਿੱਤੇ… ਫਿਰ ਵੀ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਵੀਜ਼ਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 4 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ SSP ਦਾ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ ਨੇਪਾਲ ਹੜ੍ਹ ਤ੍ਰਾਸਦੀ: 1127 ਮੌਤਾਂ, 4800 ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਪਤਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ, ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟਾਂ ਦੇ 6 ਯੂਨਿਟ ਬੰਦ: ਡਿਮਾਂਡ 15,500 Mw ਤੋਂ ਪਾਰ, ਮੁੱਖਵਾਕ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ 02-09-2026 ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਰਹੇਗੀ ਛੁੱਟੀ, ਸਕੂਲ-ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਪੀਲ- ਲੋੜ ਨਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਸੋਨਾ ਨਾ ਖਰੀਦੋ, 7.8% ਜੀਡੀਪੀ ਵਿਕਾਸ 'ਤੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ 24 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਲਿਓਨਲ ਮੇਸੀ ਨੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਫੁੱਟਬਾਲ ਤੋਂ ਸੰਨਿਆਸ ਲੈ ਲਿਆ Lionel Messi Retires

चूहों से फैली अजीब बीमारी, 2 की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

चूहों से फैली अजीब बीमारी, 2 की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी


नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के बाद अब मध्य प्रदेश में एक अनोखी बीमारी ने दस्तक दे दी है। इससे पूरे प्रदेश के साथ-साथ उमरिया जिले में भी दहशत का माहौल है. लीवर और किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली यह बीमारी प्रदेश के साथ-साथ उमरिया में भी बड़े पैमाने पर फैली हुई है। लोग लेप्टोस्पायरोसिस नामक इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से अब तक 13 साल के एक लड़के और 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो चुकी है. 35 साल के एक शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों के मुताबिक लेप्टोस्पायरोसिस नाम की यह बीमारी चूहों से फैल रही है। यह बीमारी चूहों से फैलती है और इंसानों के लिए बहुत घातक है। इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। अगर बीमारी फैलती है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से चूहों से सचेत रहने की अपील की है. उमरिया जिले में इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
संक्रमण के बाद लोगों को बुखार, दर्द, उल्टी, दस्त या शरीर पर लाल दाने या अन्य सामान्य समस्याएं हो जाती हैं। यह रोग इलाज से जल्दी ठीक नहीं होता है। ऐसे में इसका असर सबसे पहले लिवर और किडनी पर पड़ता है। इसके कई लक्षण होते हैं. आदमी का वजन कम होने लगता है और उसका शरीर कमजोर हो जाता है। इस रोग से पीड़ित रोगी के रक्त में संक्रमण बढ़ जाता है। इस पर नियंत्रण नहीं है. वह और कमजोर होता जा रहा है.

 

Strange Disease Spread Rats 2 Died Health Department Issued An Alert Livepunjabitv


Popular Posts
Just Now