ਰਾਊਂਡਗਲਾਸ ਪੰਜਾਬ ਹਾਕੀ ਅਕੈਡਮੀ ਨੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਅਕੈਡਮੀ ਲਈ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਟਰਾਇਲਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਲੰਡਨ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਡਾਇਸਪੋਰਾ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿੱਚ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਕੇਂਦਰੀ ਸਿੱਖ ਮਿਊਜ਼ੀਅਮ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਪੋਰਟਰੇਟ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਚੋਰਬਾਗਨ ਸਰਬਜਨੀਨ ਦੁਰਗਾ ਪੰਡਾਲ ਭਗਦੜ: 19 ਦੀ ਮੌਤ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਸ਼ਦ ਪਤੀ 'ਤੇ ਜਾਤੀਸੂਚਕ ਸ਼ਬਦ ਬੋਲਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿਆਰਾ ਨੇ ਦੀਪਕ ਬਾਲੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਫਰਜ਼ੀ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸਵੇਅ ਤੋਂ 15 ਫੁੱਟ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗਿਆ ਟੈਂਪੋ ਟ੍ਰੈਵਲਰ, 8 ਦੀ ਮੌਤ 5 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਮਰਦੀਪ ਗਰੇਵਾਲ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਮੁੱਖਵਾਕ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ 18-10-2026 05:30 AM ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ

खुलेआम महिला को किस करते हुए बीजेपी प्रत्याशी की तस्वीर हुई वायरल, अब कर रहे हैं मेरी बेटी जैसी

खुलेआम महिला को किस करते हुए बीजेपी प्रत्याशी की तस्वीर हुई


National

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मालदा नॉर्थ लोकसभा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर विपक्षी पार्टी के नेता हैरान हैं. इस लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और उम्मीदवार एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को किस किया है. चुनाव प्रचार के दौरान सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही संसदीय क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है.

  पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल वीडियो फुटेज की कुछ तस्वीरें शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला है. पार्टी ने दावा किया है कि मालदा उत्तर सीट से बीजेपी उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को चूमा, जो कैमरे में कैद हो गया है. बुधवार को उनकी एक महिला को किस करते हुए तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सोशल हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए टीएमसी ने लिखा, 'अगर आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं हो रहा है... तो आइए स्पष्ट करें। जी हां, यह भाजपा सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं, जो अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को चूम रहे हैं।
 
इस मामले में खगेन मुर्मू ने अपने विचार व्यक्त किये
वहीं, इस मामले में वर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी खगेन मुर्मू ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि तस्वीर में दिख रही बच्ची उनकी बच्ची जैसी है. उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि यह टीएमसी की गंदी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के किसी व्यक्ति ने ये तस्वीर शेयर की है जिसे थोड़ा एडिट किया गया है. यह उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है. खगेन ने कहा कि जिस लड़की को किस किया जा रहा है वह हमारे परिवार की बच्ची है. वह हमारे एक कर्मचारी की बेटी है, जो बैंगलोर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, मैंने उसकी देखभाल की है। हम अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। लड़की के माता-पिता भी पास ही खड़े थे। आज भी मैं उस क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं. किसी ने नहीं सोचा कि यह बुरा था.
 
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला 8 अप्रैल यानी सोमवार का है. जहां बीजेपी सांसद और उम्मीदवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए चांचल के श्रीपुर गांव पहुंचे थे. उनके फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी और उसी वक्त ये घटना घटी. उम्मीदवार ने एक महिला के गालों पर चूमा. जिसे बाद में फेसबुक पर पोस्ट किया गया लेकिन बाद में वीडियो को फेसबुक पेज से हटा दिया गया।

Picture Of BJP Candidate Openly Kissing A Woman Viral


📢

Reach thousands of targeted visitors daily.

Punajb News advertisement banner Punajb News advertisement banner
Popular Posts
Just Now