संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती
Admin / National
नेशनल डेस्क: वृन्दावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत वृन्दावन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की. जांच के बाद रात करीब 8 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिलहाल ठीक है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.
संत प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उनका डायलिसिस भी चल रहा है। प्रेमानंद महाराज छटीकरा रोड पर श्री कृष्ण शरणम सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र में अपने आश्रम श्रभित राधा केली कुंज तक पैदल चलते हैं। करीब 2 किमी की इस पदयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग महाराज के दर्शन के लिए जुटते हैं.
Sant Premanand Maharaj Health Deteriorated Chest Pain Hospitalization