शराब घोटाले में कविता को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने तीन दिन बढ़ाई रिमांड

शराब घोटाले में कविता को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने तीन दिन बढ


नेशनल डेस्क: दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार बीआरएस नेता कविता की रिमांड कोर्ट ने तीन दिन बढ़ा दी है। ईडी ने हिरासत खत्म होने के बाद आज उन्हें रोज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और उनकी रिमांड पांच दिन बढ़ाने की मांग की. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है. यानी कविता अब 26 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगी. इस बीच कोर्ट ने के कविता को अपने दो बच्चों और परिवार के सदस्यों से मिलने की भी इजाजत दे दी थी.
आपको बता दें कि इस मामले में कल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को 6 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि मामले की तह तक जाने के लिए ईडी के कविता और अरविंद केजरीवाल का आमना-सामना करा सकती है. ईडी का आरोप है कि के कविता ने दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के साथ मिलकर साजिश रची और शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी.

 

Kavita Not Get Relief Liquor Scam Court Extended Remand Three Day Livepunjabitv


📢

Reach thousands of targeted visitors daily.

Punajb News advertisement banner Punajb News advertisement banner ad banner image ad banner image
Popular Posts
Just Now