पंजाब में बड़ी वारदात, अब पुलिस आरोपी ही सुरक्षित नहीं, मटौर SHO गब्बर सिंह पर हुआ जानलेवा हमला
Admin /
स्टेट डेस्क; मोहाली के मटौर थाने के SHO गब्बर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. हमला कुराली के पास हुआ. हमलावरों ने चलती गाड़ी पर फायरिंग कर दी. हमले के दौरान SHO की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे टूट गये. बुलेट प्रूफ गाड़ी होने के कारण जनहानि होने से बच गई. आपको बता दें कि गब्बर सिंह को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके चलते सरकार ने उन्हें बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो कार मुहैया कराई थी। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है. कुराली और रोपड़ के बीच थाना सिंह भगवंतपुरा में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Punjab Police Mataur SHO Gabbar Singh Attacked