पंजाब- लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार?
Admin / Punjab
स्टेट डेस्क: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान का सिलसिला लगातार जारी है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में बीजेपी ने होशियारपुर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बठिंडा से परमपाल कौर और खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियां विंड को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इससे ठीक पहले आज आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. आप की ओर से जारी सूची में 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें लुधियाना से सेंट्रल विधायक अशोक पराशर पप्पी, जालंधर से आप के पवन कुमार टीनू, फिरोजपुर से काका बराड़, गुरदासपुर से शेरी कलसी शामिल हैं।
BJP Released The Second List For The Lok Sabha Elections