सड़क दुर्घटना- ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 4 महिलाओं की मौत, 18 घायल
Admin / National
स्टेट डेस्क: मैनपुरी में एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 18 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कुल 40 लोग सवार थे.
जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार महिला-पुरुष नामकरण संस्कार में भाग लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसा भोगांव थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुआ। कनौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव में एक कार्यक्रम में ट्रैक्टर से आए थे. यहां से ये लोग वापस अपने गांव कुबेरपुर जा रहे थे।
इसी बीच थाना भोगांव के पास ट्रैक्टर का पहिया टूट जाने के कारण ट्रैक्टर की लाइट बंद हो गई, जिसके चलते चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और उधर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ठीक करने लगा पीछे से मुझे जोर से मारा. हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.
इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है, सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय संजय पत्नी राजेश, 45 वर्षीय कांति पत्नी दफेदार, 48 वर्षीय फूलन देवी पत्नी अवधेश, 56 वर्षीय द्रौपदी पत्नी सुनील के रूप में हुई है.
4 Women Died 18 Injured In A Truck Tractor Trolley Collision