अंतरिम जमानत के लिए मनीष सिसौदिया ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, इस आधार पर मांगी जमानत
Admin / National
नेशनल डेस्क: दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसौदिया ने अब अपनी जमानत के लिए दिल्ली की एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और 'आप' नेता मनीष सिसौदिया ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मनीष सिसौदिया ने लोकसभा चुनाव प्रचार के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दायर की है.
Manish Sisodia Again Knocked The Door Of The Court For Interim Bail