New Director General of NSG- आईपीएस नलिन प्रभात एनएसजी के नए महानिदेशक बने
Admin / National
नेशनल डेस्क: केंद्र ने आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। वर्तमान में आईपीएस नलिन प्रभात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अगस्त, 2028 तक एनएसजी के महानिदेशक के रूप में आईपीएस नलिन प्रभात की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
इसी तरह आईपीएस सपना तिवारी को भी इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात करने का आदेश जारी किया गया है. ओडिशा कैडर की 1992 बैच की आईपीएस अधिकारी सपना तिवारी वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि सपना तिवारी का कार्यकाल दो साल का होगा.
IPS Nalin Prabhat Became The New Director General Of NSG