पंजाब से बहुत बड़ी खबर, पंजाब में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत
स्टेट डेस्क: दिड़बा के गुजरान गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), प्रत सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) की मौत हो गई है. चार मौतों से गांव में शोक की लहर है. दिड़बा थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक दलित परिवार से हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. कुछ साल पहले तरनतारन में भी जहरीली शराब से बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं.
Very Big News Punjab 4 People Died Drinking Poisonous Liquor Punjab Livepunjabitv