महिला समेत तीन बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को फरार पति पर शक
नेशनल डेस्क: बिहार के मोतिहारी में एक महिला और 3 बच्चों समेत 4 लोगों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुनने वाले भी हैरान रह गए. आरोप है कि महिला के पति ने चारा काटने वाली मशीन से अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. इस मामले में मृतक महिला का पति फरार है, जिससे पुलिस को घटना के पीछे पति का हाथ होने का शक है. इन हत्याओं के पीछे पारिवारिक विवाद भी सामने आ रहा है. अगर ये सच है तो दोषी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति और बच्चों का पिता है. आरोपी पति का नाम इदु मियां है और वह फरार है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. यह घटना मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बवेरिया गांव की है. डीएसपी रंजन कुमार समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंच गयी है.
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से पूरा इलाका सदमे में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस मौके पर मौजूद सभी साक्ष्य जुटा रही है। पहली नजर में यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस की जांच जारी है. पुलिस इस पूरे हत्याकांड की जानकारी कुछ देर में देगी.
Three Children Including A Woman Killed Machete Police Suspected Absconding Husband Livepunjabitv