बड़ी खबर- पंजाब में बंद होने वाले हैं दो और टोल प्लाजा, सीएम मान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
स्टेट डेस्क: पंजाब सरकार दो अप्रैल से दो और टोल प्लाजा बंद कर देगी. इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि लुधियाना से बरनाला वाया रायकोट महल कलां तक दो टोल प्लाजा हैं। मुल्लांपुर के पास एक गांव रकबा और दूसरा गांव महल कलां को बंद किया जा रहा है. ये दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल को बंद हो जाएंगे. इस संबंध में कंपनी ने कोविड का हवाला देते हुए 400 दिन से ज्यादा का समय मांगा था. जिसे पंजाब सरकार ने नहीं माना और अब ये दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल से बंद हो जाएंगे. इसके अलावा पहले भी कई टोल प्लाजा बंद हो चुके हैं और अब ये दोनों टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे.
Big News Two More Toll Plazas Closed In Punjab CM Mann Information Social Media Livepunjabitv