केंद्र ने बढ़ाई सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल की सुरक्षा, AAP सरकार ने घटाई सुरक्षा
स्टेट डेस्क: बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा दी गई है. केंद्र सरकार ने उन्हें 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा दी है. इन दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी थी लेकिन अब केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है. सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की सुरक्षा अब सीआरपीएफ जवानों के कंधों पर होगी. सुशील रिंकू की सुरक्षा में 18 सुरक्षाकर्मी और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. ये सभी जवान तीन शिफ्ट में दोनों नेताओं की सुरक्षा करेंगे.सुशील रिंकू के बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. आप कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के पुतले भी फूंके. इसके अलावा धरने के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के घर की ओर जाने वाली सड़क पर लगे साइनबोर्ड भी तोड़ दिए.
MP Sushil Rinku MLA Sheetal Y Category Security AAP Government Security Livepunjabitv