IPL 2024- हार्दिक ने नहीं की रोहित शर्मा की इज्जत!, फैंस हुए नाराज!
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2024 का पांचवां मैच मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस की टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या ने की क्योंकि हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस टीम के नए कप्तान हैं. इस मैच में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें फैंस कह रहे हैं कि हार्दिक पंड्या ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सम्मान नहीं किया.
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कप्तान हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को फील्डिंग के लिए सर्कल के बाहर भेज रहे हैं. रोहित शर्मा 30 गज के अंदर फील्डिंग कर रहे थे तभी हार्दिक पंड्या ने उन्हें सर्कल के बाहर फील्डिंग करने भेजा. फिर रोहित शर्मा ने भी पूछा कि क्या आप मुझे बता रहे हैं तो हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं.
अब फैंस को हार्दिक पंड्या का ऐसा करना पसंद नहीं आया. क्योंकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, लेकिन अब जब हार्दिक कप्तान बन गए हैं तो वह उसी तरह से फील्डिंग सेट कर रहे हैं.
IPL 2024 Hardik Respect Rohit Sharma Fans Got Angry Livepunjabitv