आईपीएल 2024- गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर लगा भारी जुर्माना, सीएसके के खिलाफ की ये गलती
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2024 में पहली बार किसी टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाया गया है. मंगलवार 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में जीटी के कप्तान शुबमन गिल से बड़ी गलती हो गई. इसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सीएसके के खिलाफ उन्हें धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था. यह उनका पहला अपराध है और इसके चलते उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा. गुजरात का यह सीजन का दूसरा ही मैच है.
आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुबमन गिल पर 26 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध है, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
IPL 2024 Gujarat Titans Captain Shubman Gill Heavily Fined Mistake Against CSK Livepunjabitv