Ranji Trophy- मुंबई ने 8 साल बाद जीती रणजी ट्रॉफी, फाइनल मैच में तोड़ा विदर्भ का दिल, 42वीं बार जीता खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हरा दिया. 538 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ अपनी दूसरी पारी में 418 रन ही बना पाई. मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. विदर्भ का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. आखिरी बार उसने 2015-16 सीजन में सौराष्ट्र को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
वाडकर का शतक व्यर्थ
538 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ ने एक समय 133 रनों पर चार विकेट खो दिए थे. यहां से करुण नायर और कप्तान अक्षय वाडकर ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की. मुशीर खान ने नायर को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. करुण नायर के आउट होने के बाद अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने छठे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की.
इस साझेदारी ने विदर्भ को मुकाबले में वापस ला दिया. देखा जाए तो पांचवें दिन (14 मार्च) के पहले सत्र में वाडकर-दुबे ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया. हालांकि, दूसरे सत्र में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और विदर्भ की दूसरी पारी 368 रनों पर समेट दी. वाडकर ने 102 और हर्ष दुबे ने 65 रन बनाये. मुंबई के लिए तनुश कोटियन ने चार और मुशीर खान ने दो विकेट लिए.
Ranji Trophy Mumbai Won Ranji Trophy 8 Years Broke Vidarbha Final Match Won The Title Livepunjabitv Latest News