मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ बीसीसीआई ने लिया ये फैसला
Admin / Punjab
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2024 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. सूर्या ने बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. सूर्या की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम 192 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हरा दिया. जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. जीत के बाद भी पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल में ऐसा चौथी बार देखने को मिला है. मुंबई इंडियंस से पहले दिल्ली और गुजरात की टीमों ने ऐसा किया था. बीसीसीआई ने दोनों टीमों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस निर्धारित समय से 2 ओवर पीछे चल रही थी, जिसके कारण टीम को 19वें और 20वें ओवर में 30 गज के घेरे में एक अतिरिक्त फील्डर रखना पड़ा। हालांकि 30 गज के अंदर अतिरिक्त फील्डर रखने से मुंबई को कोई फर्क नहीं पड़ा. इस मैच में MI ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया।
बीसीसीआई ने मैच के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस जुर्माने की जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 'मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 18 अप्रैल को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।' न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आईपीएल आचार संहिता के तहत सीजन का अपराध, पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
BCCI Took This Decision Against Captain Hardik Pandya