मलेशिया में ट्रेनिंग के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, 10 की मौत
Admin / International
विदेश डेस्क: मलेशिया में नौसैनिक अड्डे के पास बड़ा हादसा हो गया है। ट्रेनिंग के दौरान नेवी के हेलिकॉप्टर क्रैश (मलेशिया हेलिकॉप्टर क्रैश) में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मलेशियाई नौसेना के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर के कारण हुआ. मलेशिया के लुमुट नेवल बेस के पास नौसैनिक अभ्यास चल रहा था।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. नौसेना ने कहा कि दुर्घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में चालक दल के 10 सदस्य मौजूद थे. हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह 9.32 बजे (0132 GMT) पश्चिमी राज्य पेराक में लुमाट नौसैनिक अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
Two Navy Helicopters Collide During Training In Malaysia 10 Killed