सुखबीर सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ी, अब बिक्रम मजीठिया संभालेंगे पंजाब बचाओ यात्रा की कमान
स्टेट डेस्क: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत लुधियाना के पास खराब हो गई. इसके बाद तुरंत उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान लोगों से मिलने में व्यस्त थे. गर्मी के कारण आज सुबह सुखबीर सिंह बादल को डायरिया की शिकायत हुई तो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया. उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया. इसके बावजूद पंजाब बचाओ यात्रा जारी रहेगी और अब वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया कमान संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी, लेकिन सुखबीर बादल नहीं पहुंचे. अब इस यात्रा का नेतृत्व बिक्रम मजीठिया करेंगे। जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण सुखबीर बादल की हालत खराब हो गई है. इसके बाद उनके लिए यात्रा में शामिल होना मुश्किल हो गया.
Sukhbir Singh Badal S Health Suddenly Deteriorated