पंजाब में सुबह-सुबह हुआ भयानक हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Admin / Punjab
स्टेट डेस्क: मुक्तसर के बठिंडा रोड हाईवे पर गांव बुट्टर शेहना के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है.
मृतक और घायल मुक्तसर के रहने वाले हैं और पिछले गुरुवार की रात बठिंडा जिले के रामा मंडी में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद शुक्रवार तड़के कार से मुक्तसर लौट रहे थे।
लेकिन मुक्तसर में बठिंडा रोड हाईवे पर उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है.
Terrible Accident Punjab 4 People Died Painfully