आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार?
Admin / Punjab
स्टेट डेस्क: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान का सिलसिला लगातार जारी है. आम आदमी पार्टी ने आज तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. आप की ओर से जारी सूची में 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें लुधियाना से सेंट्रल विधायक अशोक पराशर पप्पी, जालंधर से पवन कुमार टीनू, फिरोजपुर से काका बराड़, गुरदासपुर से शेरी कलसी शामिल हैं।
बता दें कि पिछले दिनों लुधियाना में चौधरी मदन लाल बागा और गुरप्रीत गोगी का नाम चर्चा में था। इस बार पार्टी के संभावित दावेदारों में जस्सी खंगूरा, अहिबाब ग्रेवाल, डॉ. एमएस कंग, शरणपाल सिंह मक्कड़, अमनदीप सिंह मोही, सांसद संजीव अरोड़ा के नाम भी चर्चा में थे।
Aam Aadmi Party Released The Third List